निवाड़ी: जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर 21 वर्षीय युवती से 50 हजार रुपए मांगने और आपत्तिजनक मांग करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित युवती चाय की छोटी दुकान चलाती है।
आरोप है कि राजकुमार बाजपेई और संतोष बाल्मीक ने नौकरी का झांसा देकर युवती से पैसे मांगे, उसे ओरछा ले जाकर गलत मांग की और व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेश भेजे। युवती का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने मोबाइल से सबूत मिटाने की कोशिश की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
युवती की शिकायत और व्हाट्सऐप चैट के आधार पर महिला थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।




