Wednesday, November 4, 2026
28.8 C
Bhopal

भोपाल में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा: जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर तीखा हमला

भोपाल : राजधानी भोपाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। अटल पथ पर हुई विशाल सभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। नेताओं ने आपातकाल, ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं के अपमान को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस यह अच्छी तरह समझ चुकी है कि जनता उसे अगले 20-30 साल तक सत्ता में नहीं लौटने देगी। अपनी हार की बौखलाहट में कांग्रेस अब चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ रही है। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति को ‘हिट एंड रन’ करार देते हुए कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी के आरोप लगाने के बाद जब चुनाव आयोग ने सबूत मांगे, तो कांग्रेस पीछे हट गई। खुद को आपातकाल का भुक्तभोगी बताते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है, जिसने इतिहास में 90 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया था। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि ईवीएम और बैलेट पेपर पर सवाल उठाने के बजाय उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने और चुनाव आयोग को अपनी जेब की पुड़िया समझने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। जब-जब न्यायालय के फैसले कांग्रेस के खिलाफ आए, पार्टी ने न्यायाधीशों और न्यायपालिका का अपमान किया, जिसका इतिहास आपातकाल गवाह है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के लंबे शासन के बाद अब जब कांग्रेस सत्ता से बाहर है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगा रही है। प्रधानमंत्री मोदी जनता के बीच रहने वाले और हर देशवासी के दिलों पर राज करने वाले जननेता हैं।

Hot this week

खुरई में रिहायशी इलाके में पकड़ाए अवैध पटाखे, 2.77 लाख का माल जब्त

खुरई: आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध...

Topics

खुरई में रिहायशी इलाके में पकड़ाए अवैध पटाखे, 2.77 लाख का माल जब्त

खुरई: आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img