Tuesday, November 10, 2026
25.1 C
Bhopal

मकान में भीषण आग से सर्राफा कारोबारी समेत परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 बचाए गए

छपारा (सिवनी)। दीपावली की रात जहां खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं सोमवार तड़के सिवनी जिले के छपारा (जैन मोहल्ला) में एक बड़ा हादसा हो गया। सर्राफा कारोबारी कुंदन लाल सोनी के तीन मंजिला मकान में तड़के करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसे में गृहस्वामी कुंदन लाल सोनी (75), उनकी पत्नी राजकुमारी (65), ऋतु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और 16 वर्षीय आदित्य सोनी की जान चली गई। डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश मौतें दम घुटने के कारण हुईं। सुरक्षित निकाले गए अमायरा (7), आकर्ष (14), रितेश (45) और सौरभ (43) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षा जालियां बनीं रुकावट, शॉर्ट सर्किट की आशंका एसपी कृष्ण लालचंदानी के अनुसार, मकान में बाहर निकलने का एक ही रास्ता था। कारोबारी सुरक्षा के चलते खिड़कियों और पीछे के हिस्से में लोहे की मजबूत जालियां लगी थीं, जिन्हें काटकर राहत दल को अंदर घुसना पड़ा। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

व्यवस्थाओं पर उठे सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची दमकल में पर्याप्त पानी नहीं था। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे 16 वर्षीय आदित्य को ले जा रही एंबुलेंस में ऑक्सीजन न होने का भी आरोप लगा है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने समय पर वाहन पहुंचने की बात कही है।

सीएम ने जताया दुख, ₹24 लाख की राहत राशि कलेक्टर अंजू अरुण कुमार ने मामले की न्यायिक जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर सांत्वना दी और मृतकों के परिजनों को कुल 24 लाख रुपये (प्रति मृतक 4 लाख रुपये) की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Hot this week

तेंदुए के हमले के बाद बाग मुगालिया ईको पार्क में वॉक पर रोक, इलाके में बाघ की भी आशंका

भोपाल। बाग मुगालिया स्थित लहारपुर ईको लॉजिकल पार्क में...

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

Topics

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, जेवर लूटने का प्रयास; एसपी से न्याय की गुहार

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिंदनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img