भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते 20 वर्षीय युवक ने पानी की टंकी से कूदकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुनगा निवासी शंकर अहिरवार (पिता- पदम अहिरवार) का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी से आहत होकर वह गांव में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया और नीचे छलांग लगा दी।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घायल युवक को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।




