Tuesday, November 10, 2026
25.1 C
Bhopal

ज़मीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 40 वर्षीय किसान की मौत; रिश्तेदारों पर मारपीट और ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप

विदिशा (ग्यारसपुर): ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनोरा में ज़मीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। खेत में हुए इस विवाद में 40 वर्षीय नीलेश रघुवंशी की जान चली गई। मृतक के परिजनों ने अपने ही रिश्तेदारों पर लाठी-डंडों से मारपीट करने और ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक के भतीजे हर्ष के अनुसार, वह अपने चाचा नीलेश के साथ खेत में बोनी कर रहे थे। तभी परिवार के कुछ लोग दो ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचे और ज़मीन को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने नीलेश के साथ जमकर मारपीट की। भागते समय आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए बड़े पिता खेलन सिंह पर भी ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद नीलेश को भी कुचलने की कोशिश की गई।

गंभीर हालत में नीलेश को विदिशा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि इसी ज़मीन को लेकर पिछले साल भी विवाद हुआ था, जिसे तब सामाजिक पंचायत के ज़रिए शांत कराया गया था।

पुलिस का बयान: एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ज़मीनी विवाद और परिजनों के आरोपों की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

तेंदुए के हमले के बाद बाग मुगालिया ईको पार्क में वॉक पर रोक, इलाके में बाघ की भी आशंका

भोपाल। बाग मुगालिया स्थित लहारपुर ईको लॉजिकल पार्क में...

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

Topics

पारिवारिक विवाद में युवक पानी की टंकी से कूदा, गंभीर हालत में भर्ती

भोपाल (बैरसिया)। गुनगा गांव में पारिवारिक कलह के चलते...

बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला, जेवर लूटने का प्रयास; एसपी से न्याय की गुहार

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिंदनी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img