Wednesday, November 18, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में कोविड योद्धाओं का प्रदर्शन तेज, अब जिलों में CMHO दफ्तर घेरने की तैयारी

भोपाल। कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं देने वाले प्रदेश के ‘कोविड योद्धाओं’ ने नौकरी पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। बुधवार को प्रदेश भर से आए सैकड़ों आयुष डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल कर्मचारी भोपाल के नीलम पार्क में जुटे और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अब आंदोलन को जिला स्तर तक ले जाया जाएगा।

जिलों से जानकारी न भेजने पर नाराजगी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वे 5 अक्टूबर से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला और अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी से मुलाकात कर बहाली की मांग की थी। एनएचएम (NHM) ने 11 नवंबर को सभी जिलों के सीएमएचओ (CMHO) को पत्र लिखकर तीन दिन में कोविड कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी, लेकिन कई जिलों ने अब तक यह रिपोर्ट नहीं भेजी है। इसी से नाराज होकर अब कर्मचारी जिला स्तर पर सीएमएचओ कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

बच्चों के साथ धरने पर बैठीं महिलाएं, किया रक्तदान प्रदेश संयोजक डॉ. अंकित असाटी ने बताया कि दो साल सेवा लेने के बाद हजारों कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया, जिससे उनके सामने परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया है। आंदोलन में अब महिला कर्मचारी अपने छोटे बच्चों के साथ शामिल हो रही हैं। सभी नीलम पार्क में ही सामूहिक रूप से भोजन बनाकर अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हैं। विरोध के बीच मानवीय पहल करते हुए प्रदर्शनकारियों ने 31 यूनिट रक्तदान भी किया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार से बहाली का लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

Hot this week

गोवंश से भरा पिकअप वाहन जब्त, एक मृत व 8 जीवित मिले; 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। विदिशा से भोपाल की ओर अवैध रूप से...

गांधीनगर में पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के 28 वर्षीय...

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

Topics

गांधीनगर में पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के 28 वर्षीय...

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...

सोनकच्छ टोल प्लाजा पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 2.40 करोड़ की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img