Thursday, November 5, 2026
17.6 C
Bhopal

एडवांस मेडिकल सेंटर का सौदा कर डॉक्टर से तीन करोड़ लेकर तीन जालसाज फरार

लालघाटी स्थित तृप्ति अस्पताल की संचालिका डाॅक्टर जसवीर कौर से 3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने कोलार स्थित मेसर्स एडवांस मेडिकल एंड एजुकेशन रिसर्च सेंटर खरीदने के नाम पर मुंबई और गुजरात के बिचौलियों को यह रकम दी थी, जिसे आरोपियों ने हड़प लिया। मेडिकल रिसर्च सेंटर का सौदा 54 करोड़ रुपए में हुआ था। कोहेफिजा पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।पहले से अस्पताल संचालिका की आरोपियों से थी पहचानकोहेफिजा थाना प्रभारी अनिल बाजपेयी के मुताबिक तृप्ति अस्पताल की संचालिका की आरोपी हरेश मेहता, देवांश शाह और राजेश दोसी से पहचान थी। 2015 में तीनों ने उन्हें बताया कि कोलार में मेसर्स एडवांस मेडिकल एंड एजुकेशन रिसर्च सेंटर बिक रहा है। इसकी कीमत 54 करोड़ है। सेंटर के मालिक पर 43 करोड़ का लोन है। अभी 15 करोड़ देना है, लोन टेक अोवर हो जाएगा। सेंटर के चालू होते ही बैंक का पैसा निकल आएगा।सेंटर के मालिक तक नहीं पहुंची रकमएडवांस के रूप में डॉक्टर जसवीर से 3 करोड़ रुपए मांगे थे। तीनों जालसाजों पर भरोसा कर डॉक्टर ने 95 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से दिए और शेष 2 करोड़ रुपए नकद दिए, जिसके प्रमाण डॉक्टर के पास थे। आरोपियों ने यह रकम डॉक्टर से ले ली, लेकिन मेडिकल रिसर्च सेंटर के मालिक तक यह रकम नहीं पहुंची।इस बात का खुलासा होने पर डाॅ. जसवीर कौर ने तीनों से रकम वापस मांगी। आरोपी लंबे समय तक टालमटोल करते रहे। वर्ष 2021 में उन्होंने रकम देने से साफ मना कर दिया। इस समय हरेश मेहता अमेरिका, देवांश शाह गुजरात और राजेश दोसी मुंबई में हैं। इसके बाद जसवीर कौर ने कोहेफिजा थाने में ठगी की शिकायत की।

Hot this week

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

ट्विशा शर्मा मामला: जबलपुर हाईकोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका खारिज की

भोपाल: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में जबलपुर...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

Topics

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...

चाय-नाश्ते की दुकान पर छापा, 5 किलो अवैध गंधक-पोटाश जब्त; संचालक गिरफ्तार

विदिशा (कुरवाई)। स्थानीय पुलिस ने हनुमानगंज क्षेत्र में एक...

गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा जब्त

भोपाल: राजधानी के नजीराबाद थाना पुलिस ने गांजा तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img