राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। 500 से ज्यादा लोकेशन पर 5 से 20% तक गाइडलाइन बढ़ा दी गई है। यानी, 1 अप्रैल से नए रेट पर ही रजिस्ट्री होंगी और लोगों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।शहर में 4 हजार 113 लोकेशन हैं। इनमें से 500 लोकेशन पर गाइडलाइन बढ़ाने की मुहर लगी है। मेंडोरा-मेंडोरी, बरखेड़ा नाथू, बरखेड़ा सालम, होशंगाबाद रोड, बावड़ियाकलां, लांबाखेड़ा, कल्पना नगर, जहांगीराबाद समेत कोलार की कॉलोनियों में अब नई गाइडलाइन के हिसाब से ही प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी।केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने दी मंजूरीमार्च में उप मूल्यांकन कमेटी और जिला मूल्यांकन कमेटी की मीटिंग में प्रॉपर्टी की गाइडलाइन बढ़ाने पर विचार किया गया था। इस पर आपत्तियां भी मांगी गई थी। कुल 15 आपत्तियां आई थीं। इन पर कमेटी ने रायशुमारी की थी और फाइनल डिशिजन के बाद केंद्रीय कमेटी को भेज दिया था। केंद्रीय कमेटी ने भी इसे मंजूरी दे दी थी।ऐसे चुकाने होंगे ज्यादा रेटबावड़ियाकलां के डीके कॉटेज में जमीन का भाव 22 हजार 400 वर्ग मीटर था। यह रेट 20% बढ़ाया गया है। पहले 1000 वर्ग फीट के प्लॉट पर स्टॉम्प एवं अन्य ड्यूटी पर करीब पौने 3 लाख रुपए देने होते थे, जो रेट बढ़ने के बाद अब करीब 3 लाख 40 हजार रुपए देने होंगे। करीब 65 हजार रुपए ज्यादा चुकाने होंगे।




