Friday, November 13, 2026
28.1 C
Bhopal

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार देर रात आईपीएल सट्टे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने राजस्थान और हैदराबाद के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर दांव लगवाते हुए 5 आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लाखों रुपए नकद और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

​ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए चल रहा था खेल

​पुलिस को सूचना मिली थी कि गुलमोहर कॉलोनी के एक फ्लैट में सट्टे का कारोबार चल रहा है। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से मोहम्मद सिकंदर उर्फ सनी, उसके भाई मोहम्मद सुल्तान उर्फ बॉबी सहित अपूर्व यादव, अनुराग और करण को गिरफ्तार किया। आरोपी “ड्रीम दिल्ली डॉट कॉम” और “एक्सच डॉट कॉम” जैसी वेबसाइट्स के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

​राजनीतिक दबाव और हंगामे की चर्चा

​कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी हंगामा भी हुआ। सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में 9 लोगों के पकड़े जाने की खबर थी, लेकिन थाने सिर्फ 5 आरोपियों को लाया गया। चर्चा यह भी है कि आरोपियों को छुड़ाने के लिए भोपाल के कुछ रसूखदारों और राजनीतिक गलियारों से फोन भी आए।

​क्या-क्या हुआ बरामद?

  • ​नकद: लाखों रुपए (पुलिस ने आधिकारिक आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं किया है)।
  • ​डिवाइस: कई मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स।
  • ​दस्तावेज: एटीएम कार्ड, चेकबुक और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के सबूत।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img