Monday, February 16, 2026
18.1 C
Bhopal

12 वर्षीय किशोर की झूला झूलते समय फंदा लगने से मौत हो गई

भोपाल के हबीबगंज इलाके में बुधवार रात एक 12 वर्षीय किशोर की झूला झूलते समय फंदा लगने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब मां की साड़ी से बनाए गए झूले का फंदा उसके गले में कस गया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, साईं बाबा नगर, ग्यारह नंबर स्टॉप निवासी देव विश्वकर्मा पुत्र ओमप्रकाश (12) स्कूली छात्र था। सावन माह में घर के सामने बच्चों के लिए साड़ी का झूला बांधा गया था। बुधवार रात देव अपने दोस्तों के साथ झूल रहा था, तभी साड़ी का फंदा उसके गले में फंसकर कस गया।

परिजनों ने तुरंत उसे एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img