भोपाल में 12 नंबर बीडीए मल्टी में रहने वाले युवक ने शनिवार की सुबह फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोपहर को पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। युवक सिलोचन नशे का आदी था। इस बात का खुलासा परिजनों ने पुलिस को दिए अपने बयानों में किया है।
हबीबगंज पुलिस के मुताबिक, पवन कुशवाह (20) पुत्र सुरेश कुशवाह बीडीए मल्टी 12 नंबर में रहता था। वह मजदूरी करता था और सिलोचन के नशे का आदी था। शुक्रवार की देर रात को घर लौटा था। सुबह देर तक नहीं उठा तब भाई उसके रूम को चेक करने पहुंचा।
काफी देर तक आवाजें देने पर भी गेट नहीं खुला। तब खिड़की से झांका तो छोटे भाई के शव को पंखे और रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा। किसी तरह से गेट खोलकर शव को फंदे से उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया और मामले की जांच शुरू कर की। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।




