Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल में 15 लाख की शराब से भरा ट्रक पकड़ाया

भोपाल पुलिस ने इंदौर हाईवे पर शुक्रवार देर रात चैकिंग के दौरान अवैध शराब लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ा है। ट्रक की तलाशी में 285 पेटी शराब मिली है। जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है। शनिवार दोपहर को पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है। बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टीआई नीरज वर्मा के मुताबिक-

रात करीब एक बजे ग्राम बरखेड़ा सालम के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका था। पुलिस को देखते ही चालक भागने लगा। घेराबंदी कर ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। ट्रक के कैबिन में करीब 285 पेटी अवैध शराब मिली है। जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए है।

अलीराजपुर का रहने वाला है आरोपी चालक

ड्राइवर ने अपना नाम चीजू जमरा पुत्र सुरपाल (25) अलीराजपुर बताया है। पूछताछ में उसने कहा कि टोल नाके पास से उसे किसी ने शराब पेटी रखने के लिए दी थी।हालांकि, वह पुलिस को उसका नाम नहीं बता सका। ऐसे में पुलिस अब गिरोह की तलाश में जुटी है। पुलिस को अनुमान है कि इतनी भारी मात्रा में शराब कहीं दूसरे जिले से लाई गई होगी।

ट्रक मालिक से भी होगी पूछताछ पुलिस का अनुमान है कि पूछताछ में आरोपी युवक से अन्य मामलों का खुलासा भी हो सकता है। साथ पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस ने ट्रक मलिक को भी तलब किया है। जिससे उससे पूछताछ की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img