Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय मासूम सूफिया खान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बच्ची का पैर पास के घर से टूटकर गिरे बिजली के तार पर पड़ गया।

​हाथ-पैर बुरी तरह झुलसे

परिजनों के अनुसार, सूफिया (पिता ऐजाज खान) बिना चप्पल पहने घर के पास बच्चों के साथ खेल रही थी। आंधी के कारण पड़ोस के घर की बिजली लाइन का तार टूटकर जमीन पर पड़ा था। जैसे ही सूफिया का पैर तार पर पड़ा, वह करंट की चपेट में आ गई। खुद को बचाने के प्रयास में जब उसने हाथ से तार हटाने की कोशिश की, तो उसके हाथ भी बुरी तरह झुलस गए।

​अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूफिया गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा थी और तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

​पुलिस जांच में जुटी

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है और बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर भी ग्रामीणों में रोष है।

​सीख: आंधी-तूफान के बाद बच्चों को घर से बाहर भेजने से पहले आसपास के रास्तों की जांच जरूर करें। बिजली के तारों से दूरी बनाए रखना ही बचाव है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img