Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। शहर को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो शातिर बदमाशों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 54 लीटर देशी शराब जप्त की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 22,800 रुपये बताई जा रही है।

​जेल से छूटते ही फिर शुरू किया धंधा

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में से एक आशीष बड़गुजर (39 वर्ष) पुराना आदतन अपराधी है, जो हाल ही में जेल से छूटकर आया था। आशीष पर पहले से ही राजधानी के विभिन्न थानों में 21 मामले दर्ज हैं। वहीं उसके साथी विशाल कनाडे (19 वर्ष) पर भी 4 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

​घेराबंदी कर पकड़ा

मुखबिर की सटीक सूचना पर ईदगाह हिल्स चौकी प्रभारी उनि. सूरज अतुलकर के नेतृत्व में टीम ने वाजपेयी नगर मल्टी के पास घेराबंदी की। यहाँ एक्टिवा सवार दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी लेने पर बोरियों में भरे 300 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

​मुख्य विवरण:

  • ​जप्त शराब: 300 क्वार्टर (54 लीटर)
  • ​आरोपी: आशीष बड़गुजर और विशाल कनाडे
  • ​वाहन: एक्टिवा (जप्त)

​इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि शराब की यह खेप कहाँ खपाने की तैयारी थी।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img