भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अचलपुरा शासकीय उचित मूल्य की दुकान में 10 लाख 2 हजार 28 रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है।
लहार एसडीएम के निर्देशन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील मुदगल ने जांच के दौरान मिली अनियमितताओं के आधार पर मिहोना थाने में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
इन पर है आरोप
पुलिस के अनुसार, दुकान से जुड़े खुशबू कुशवाह और कल्लू कुशवाह (दोनों निवासी दवरेहा) के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज किया गया है।
जांच में रिकॉर्ड और राशन वितरण में भारी गड़बड़ी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस घटना से सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।




