Friday, August 14, 2026
25.1 C
Bhopal

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और धार एसडीएम बताकर महिला डॉक्टर से 3 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को नरसिंहपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया है।

​आरोपी की पहचान भदोही जिले के बभनौती निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने खुद को पटना से पढ़ा हुआ और मध्य प्रदेश कैडर का आईएएस अधिकारी बताकर महिला से संपर्क किया था। उसने विश्वास जीतने के लिए एआई (AI) तकनीक की मदद से वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी कार्यक्रमों के साथ अपनी फर्जी तस्वीरें एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं।

​जब महिला डॉक्टर को संदेह हुआ और उन्होंने धार प्रशासन से पुष्टि की, तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आमजन से मैट्रिमोनियल साइट्स पर बिना पूरी जांच के वित्तीय लेन-देन न करने की अपील की है।

Hot this week

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर:सोशल मीडिया के जरिए हुई पहचान प्यार में बदली...

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img