Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

एक युवती ने अपने प्रेमी के घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी : युवती बोली- शादी के नाम पर दिया धोखा

इंदौर के सेंट्रल कोतवाली इलाके में एक युवती ने अपने प्रेमी के घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। तारों में उलझने के कारण युवती बाल-बाल बची। उसके हाथ-पैर में चोटें आई हैं। युवती के कूदने का वीडियो गुरुवार को सामने आया है। प्रेमी का परिवार युवती को अस्पताल लेकर पहुंचा और थोड़ी देर में वहां से भाग निकला। सेंट्रल कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।

बजरंग दल को मामले की जानकारी लगी तो कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक खरगोन निवासी एक युवती बुधवार रात अपने प्रेमी आवेश के घर पहुंची। यहां आवेश के साथ उसकी कहासुनी हुई।

युवती का आरोप था कि आवेश ने किसी और से शादी की है और उसे धोखा दे रहा है। आवेश उसके साथ मारपीट करता रहा। इस दौरान युवती, आवेश के साथ उस दूसरी युवती को देखने तीसरी मंजिल गई और यहां से छलांग लगा दी।

5 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

युवती को भर्ती कराकर भागा प्रेमी और परिवार युवती के बिल्डिंग से नीचे गिरने के बाद आवेश और उसका परिवार उसे पास ही स्थित अर्पण अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां परिवार मामले को दबाता रहा। आवेश ने इस दौरान युवती के मोबाइल से चैटिंग और अन्य चीजें डिलीट कर दी। इसके बाद परिवार उसे छोड़कर अस्पताल से भाग गया।

अस्पताल पहुंचे बजरंग जिला संयोजक पप्पी ठाकुर यहां से वे युवती को लेकर दूसरे अस्पताल चले गए। उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में बयान के बाद पुलिस आरोपी पक्ष पर एफआईआर दर्ज कर सकती है।

युवती बोली- शादी के नाम पर दिया धोखा युवती ने बताया कि आरोपी आवेश से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद उसने 4 साल तक संबंध बनाए, लेकिन शादी नहीं की। इस मामले में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में आवेश जेल भी जा चुका है।

बाद में युवती के बयान बदलवाकर आवेश ने समझौते की पेशकश की और कहा कि वह जेल से आने के बाद शादी कर लेगा, लेकिन उसने शादी नहीं की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 15 अगस्त के दिन भी आरोपी ने नशा देकर उसके साथ रेप किया था।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img