Wednesday, February 18, 2026
19.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

सागर के खुरई देहात थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर जबरन दूसरी जगह शादी कराने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दो की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय युवती ने थाने आकर शिकायत की। शिकायत में युवती ने बताया कि रोहित कुशवाहा नाम के युवक से मेरी जान-पहचान है। 17 दिसंबर 2024 की रात उसने मुझे अपने घर पर बुलाया। घर में सभी लोग सो रहे थे। रोहित मुझे अपने कमरे में ले गया। जहां उसने जबरदस्ती गलत काम किया। फिर बोला कि किसी को कुछ नहीं बताना, मैं तुमसे शादी करूंगा। इसके बाद 10 अप्रैल की रात करीब 12 बजे रोहित मुझे शादी का झांसा देकर बाइक से सागर ले गया। सागर में मकरोनिया क्षेत्र में स्थित एक हॉस्टल में रखा। वहां मेरे साथ गलत काम किया। लेकिन उसने मेरे से साथ शादी नहीं की।

इस दौरान घरवालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि 26 अप्रैल को मैंने खुरई देहात थाने पहुंचकर अपने कथन दिए। कथनों में बताया था कि मैं रोहित से ही शादी करूंगी। मैंने इसलिए ऐसे कथन दिए थे कि रोहित ने मुझे धमकी दी थी।

बाप-बेटे ने जबरन शादी कराई

युवति ने बताया कि 29 अप्रैल को रोहित और उसके पिता रामशरण, रिश्तेदार सुजान तीनों ने जबरदस्ती अमझरा ले जाकर मेरी शादी उल्दन के चंद्रेश कुशवाहा के साथ करा दी। जिसके बाद चंद्रेश ने मेरे साथ गलत काम किया। उन्होंने धमकी दी थी कि तुम कहीं फोन नहीं लगाओगी और तुम्हारी जहां शादी की है, वहीं रहोगी।

जिसके बाद युवती ने अपने भाई को फोन लगाया। भाई उसे लेने उल्दन आया। घर पहुंचकर परिवार वालों को घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की।

दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रोहित कुशवाहा, उसके पिता रामशरण कुशवाहा, रिश्तेदार सुजान कुशवाहा और चंद्रेश कुशवाहा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दो फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

पत्नी ही निकली पति की कातिल, ‘पुजारी’ प्रेमी के साथ मिलकर रचा मौत का षड्यंत्र

​मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

Topics

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 से 7 घंटे गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

“महंगाई की मार: चूल्हा हुआ ठंडा, तो सड़कों पर उतरी ‘रसोई संसद'”

भोपाल | राजधानी में विधानसभा सत्र की गहमागहमी के...

चाय के विवाद में ‘द लेजी कैफे’ बना अखाड़ा, जमकर चले पत्थर

​भोपाल। राजधानी के जोन-2 स्थित 'द लेजी कैफे' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img