Monday, September 7, 2026
25.1 C
Bhopal

बारिश के दौरान कार पर गिरा भारी-भरकम पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; दो घायल

इंदौर

शहर में सोमवार शाम बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सेंट्रल जेल के सामने से गुजर रही एक कार पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे कार में सवार डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की 75 वर्षीय मां राधा देवी सिंघी की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

डेढ़ घंटे तक गाड़ी में दबी रहीं महिला

मृतका राधा देवी सिंघी का हाल ही में मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था। घायलों में वैशाली जायसवाल (55) और डिप्टी कलेक्टर के भतीजे प्रखर सिंघी (25) शामिल हैं, जिन्हें तुरंत गोकुलदास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेड़ गिरने से कार पूरी तरह पिचक गई, जिसके कारण राधा देवी गाड़ी के अंदर ही फंस गईं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका।

बैठक बीच में छोड़ पहुंचे अधिकारी

घटना के समय डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी नर्मदा घाटी विभाग की एक बैठक में मौजूद थीं। हादसे की सूचना मिलते ही कमिश्नर भास्कर लक्ष्यकार ने तुरंत बैठक निरस्त की और प्रशासनिक अमले को मौके पर भेजकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक: डिप्टी कलेक्टर देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...

Topics

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img