Wednesday, February 11, 2026
18.4 C
Bhopal

पति-पत्नी और वो के रिश्तों में उलझी कहानी में दो महिलाओं में जमकर हाथापाई

उज्जैन में शनिवार दोपहर माधव नगर थाने में पति-पत्नी और वो के रिश्तों में उलझी कहानी में दो महिलाओं में जमकर हाथापाई हो गई। घटना उस समय हुई, जब एक महिला मीडिया के सामने अपना पक्ष रख रही थी। इस दौरान दूसरी महिला आकर कैमरे के सामने ही जमकर पिटाई करने लगी। घटना थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के सामने हुई।

MPEB में काम करने वाले हेमर नागर की शादी प्रिया नागर से 2009 में हुई थी। मनीष पांचाल और संगीता पांचाल की लव मैरिज 2007 में हुई थी। शनिवार को माधव नगर थाना पुलिस को हेमर नागर ने मनीष पांचाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी प्रिया और मनीष के बीच अवैध संबंध हैं।

इधर प्रिया ने आरोप लगाया कि उसके पति हेमर नागर और मनीष की पत्नी के बीच कई वर्षों से अवैध संबंध हैं और इस महिला के कारण ही पति ने मुझे छोड़ा है। अब मैं अपने बच्चे के साथ पिता के घर रह रही हूं। प्रिया ने कहा कि मनीष भैया मेरे भाई जैसे हैं और मैं सबके सामने उनको राखी बांधने के लिए तैयार हूं।

थाने में हुई मारपीट

दोनों महिलाओं के आरोप-प्रत्यारोप के बीच अवैध संबंधों के विवाद की जानकारी मीडिया को लगी। जब थाना परिसर में संगीता पांचाल से उसका पक्ष जानना चाहा गया तो उसने अपने पति मनीष पांचाल और प्रिया को लेकर कई आरोप लगाए और कहा कि मनीष और प्रिया कई बार कार में घूमते हुए नजर आए हैं।

इस बात को लेकर प्रिया आगबबूला हो गई। कैमरे के सामने ही प्रिया ने संगीता को धक्का देकर गिरा दिया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। दोनों एक-दूसरे की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। इधर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग कर मामला शांत करवाया।

संगीता पांचाल बोली- पति कपड़ों की तरह लड़कियां बदलता है

संगीता पांचाल ने आरोप लगाया कि प्रिया और मेरे पति मनीष पांचाल के बीच अवैध संबंध हैं। मेरे पति 2019 में मुझे छोड़कर भाग गए, मेरे साथ मारपीट की। यहां तक कि गैस का सिलेंडर खोलकर मुझे मारने की कोशिश की और ब्लास्ट करने वाला था। 2019 के बाद से आज तक मुझे टॉर्चर कर रहा है। मैंने हमेशा समझौता किया। कपड़ों की तरह लड़कियां बदलता है।

मनीष पांचाल ने कहा- मेरी बेटी को बरगलाया

मनीष पांचाल ने कहा कि मेरी पत्नी ने जो मुझ पर आरोप लगाए हैं, वे बेबुनियाद हैं। प्रिया नागर मेरी बहन समान है। हेमर नागर मेरी पत्नी के साथ-साथ मेरी बेटी को भी बरगला रहा है। कुछ फोटो ऐसे खींचे हैं, वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। प्रिया मेरी बहन जैसी है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img