Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

डंपर ने खड़ी बस को पीछे से मारी टक्कर

रतलाम में सवारी उतार रही खड़ी बस को पीछे से एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बस के ड्रायवर साइड के पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं डंपर के भी कांच फूट गया। घटना के बाद डंपर चालक डंपर छोड़ भाग गया।

शनिवार सुबह भगवती बस सुबह 8.20 बजे बाजना से रतलाम के लिए निकली थी। करीब 10 बजे रतलाम के पास बिबड़ौद गांव के पेट्रोल पंप पर सवारी उतारने के लिए रोड से साइड में खड़ी की गई।इसी दौरान पीछे डंपर (क्रमांक MP 43 ZD 7279) का चालक तेज रफ्तार में आया। ओवरटेक करते हुए बस के पीछे टक्कर मार जा घुसा। अचानक से हुए घटनाक्रम से बस में बैठे यात्री सहम गए। एक यात्री को मामूली चोट आई।

हादसे के बाद मौके से भाग गया चालक

टक्कर के बाद चालक मौके से भाग गया। बस चालक गोवर्धन चावड़ा निवासी मोकमपुरा कुशलगढ़ थाना पाटन जिला बांसवाड़ा (राजस्थान)ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रोज की तरह बस में सवारी बैठाकर बाजना से रतलाम के लिए आ रहा था।बिबड़ौद पेट्रोल पंप के पास स्टैंड पर बस को साइड में रोककर सवारी उतार रहा था। तभी बाजना की तरफ से डंपर ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी।

बस में सवार एक महिला को लगी चोट

बस में कम सवारी होने के कारण बड़ा हादसा होने से बच गया। बस में पीछे की तरफ बैठी आयुषी पिता मुकेश सुयल निवासी शिवगढ़ घायल हुई है। दाहिने पैर में चोट लगी। आयुषी के अलावा अन्य किसी सवारी को चोट नहीं लगी। डीडी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात डंपर चालके के खिलाफ केस दर्ज किया है। चालक की तलाश पुलिस कर रही है।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img