Thursday, February 12, 2026
22.1 C
Bhopal

पति से परेशान पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

नौरोजाबाद। जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के सिंघवाड़ा गांव में नशेड़ी पति से परेशान पत्नी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही 112 और नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में आरोपित पत्नी रानी कोल और बेटी को चिंतामणि कोल की हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दोपहर में हुई घटना

रविवार दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपित महिला रानी कोल ने बेटी बेटी के साथ मिलकर अपने पति पर लाठी से प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर दी। सूचना पाते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शुरुआती साक्ष्य जुटाए हैं।

पारिवारिक विवाद

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पत्नी और उसकी बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने इसे अत्यंत दुखद और चौंकाने वाली घटना बताया है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img