Friday, April 3, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड किया

भोपाल के गांधीनगर इलाके में मंगलवार देर रात एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। दो साल पहले उसने लव मैरिज की थी। बीते कुछ समय से उसका पति से आए दिन विवाद होता था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

टीआई बृजेंद्र मसकोले के मुताबिक रिया धनक पुत्र जगदीश धनक (21) लाऊखेड़ी में काम करती थी। करीब दो साल पहले उसकी लव मैरिज हुई थी। महिला का एक बेटा भी है। बीती रात महिला ने अपने घर में रखा हुआ जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। बुधवार दोपहर पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। चूंकि महिला नवविवाहिता है, इसलिए अब मामले की जांच एसीपी द्वारा की जाएगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

कमरे में फांसी लगाकर टेलर ने की खुदकुशी

गांधीनगर नगर पुलिस के मुताबिक विकास मेहरा पुत्र घिसीलाल मेहरा (19) ग्वाल बस्ती में रहता था। वह पहले बूटीक पर काम करता था, लेकिन कुछ दिनों से वह घर में सिलाई का काम कर रहा था। मंगलवार की रात को उसने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और घर में कोई कलेश भी नहीं हुआ था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

टीटी नगर पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचा, सवा किलो से अधिक गांजा बरामद

​ ​भोपाल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजधानी की...

भोपाल देहात पुलिस का एक्शन: फार्म हाउस और कॉलोनियों में चला सघन चेकिंग अभियान

​भोपाल। नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम...

मंदाकिनी चौराहे पर शराब दुकान का भारी विरोध, जैन समाज और रहवासियों ने घेरा ठेका

​भोपाल। राजधानी के कोलार स्थित मंदाकिनी चौराहे पर शराब...

पिपलानी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गार्ड की मौत

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Topics

टीटी नगर पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचा, सवा किलो से अधिक गांजा बरामद

​ ​भोपाल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजधानी की...

पिपलानी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गार्ड की मौत

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

भोपाल: किसानों के 42 लाख हड़पने वाले समिति के 3 कर्मचारियों पर केस दर्ज

​भोपाल। ईटखेड़ी इलाके में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला...

मंगलवारा पुलिस की मुस्तैदी: महज 20 घंटे में खोज निकाला 14 वर्षीय लापता बालक

​भोपाल। राजधानी की मंगलवारा थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और...

शराब पार्टी कर रहे युवकों से चाकू की नोक पर लूट, वीडियो वायरल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित भेल के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img