Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

पिपलानी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गार्ड की मौत

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल हुए एक सिक्योरिटी गार्ड ने शुक्रवार तड़के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या एक्सटेंशन निवासी 60 वर्षीय रामगोपाल धाकड़ रत्नागिरी स्थित बीमा हॉस्पिटल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थे। गुरुवार देर रात वह अपनी डिस्कवर बाइक से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिपलानी इलाके में पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

​उपचार के दौरान तोड़ा दम

​हादसे में रामगोपाल को गंभीर चोटें आई थीं। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी शुक्रवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया।

​आरोपी चालक की तलाश जारी

​पिपलानी पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शुक्रवार दोपहर बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर आरोपी ट्रक चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जल्द ही वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img