Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

शराब पार्टी कर रहे युवकों से चाकू की नोक पर लूट, वीडियो वायरल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित भेल के खंडहरनुमा मकानों में शराब पार्टी करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। फिल्मी अंदाज में पहुंचे दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर युवकों से नकदी और मोबाइल लूट लिए। इस पूरी वारदात का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बदमाश पीड़ितों को धमकाते और पीटते नजर आ रहे हैं।

​वीडियो बना रहा था साथी बदमाश

वायरल वीडियो बुधवार शाम का बताया जा रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि जब युवक पार्टी कर रहे थे, तभी दो बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश हाथ में चाकू लिए था, जबकि उसका दूसरा साथी मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। चाकू लहराते हुए बदमाश ने युवकों को धमकाया कि जो कुछ भी पास में है, निकाल दो वरना जान से जाओगे। विरोध करने पर एक युवक की पिटाई भी की गई।

​बदमाशों ने छीनी गाड़ी की चाबी और कैश

बदमाशों ने पीड़ितों की जेब की तलाशी ली और वहां रखे पैसे, मोबाइल व उनके वाहन की चाबी तक छीन ली। पीड़ित युवक गिड़गिड़ाते रहे कि वे दोबारा उस जगह नहीं आएंगे, लेकिन बदमाशों ने उनकी एक न सुनी। दहशत फैलाने के लिए आरोपी ने चाकू के उल्टे हिस्से से युवक पर वार भी किए।

​पुलिस को शिकायत का इंतजार

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर के अनुसार, पुलिस के पास वीडियो पहुंच चुका है, लेकिन अब तक किसी भी पीड़ित ने थाने आकर शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हुलिए के आधार पर एक आरोपी की पहचान बाणगंगा क्षेत्र के निगरानी बदमाश के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। शिकायत मिलते ही एफआईआर (FIR) दर्ज की जाएगी।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img