Saturday, September 26, 2026
27.5 C
Bhopal

दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी पहले से था शादीशुदा

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती के साथ दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बड़वानी निवासी आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

पुलिस के अनुसार, द्वारकापुरी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की पहचान बड़वानी के विशाल उर्फ सोनू ठाकुर से एक सगाई समारोह के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। रंगपंचमी के दिन आरोपी ने युवती को अपने दोस्त के कमरे पर खाना देने के लिए बुलाया। वहां आरोपी ने प्यार का इजहार किया और शादी का वादा कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

​सच्चाई छिपाई, अब दे रहा धमकी

कुछ समय बाद आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। उसने युवती पर अपनी पत्नी को छोड़ने और उससे शादी करने का दबाव बनाया। जब युवती ने इनकार किया, तो आरोपी उसे धमकाने लगा।

​थाने पहुंची पीड़िता

आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद बुधवार को भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी विशाल के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img