Friday, April 3, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में छत से कूदकर महिला ने किया सुसाइड

भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में महिला ने अपने घर की छत से छलांग लगा दी। तीन साल पहले उसने लव मैरिज की थी। कुछ ही समय बाद पति से अलग हो गई थी। इस वजह से डिप्रेशन में रहने लगी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार रात की है, गुरुवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

ईटखेड़ी थाना प्रभारी दुर्जन सिंह ने बताया कि 33 वर्षीय रानी सिकरवार पति रवि गौर ईटखेड़ी इलाके के एक गांव में रहती थी। बुधवार की रात करीब 2 बजे उसके छत से गिरने की सूचना मिली थी। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कॉल पर झगड़े के बाद लगाई छलांग

शुरुआती जांच में पता चला है कि रानी की लव मैरिज हुई थी, बाद में वह अपने पति से अलग होकर मायके में रहने लगी थी।

मायके में रहने के दौरान ही उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई थी। बुधवार की रात उसकी बहनों ने देखा तो वह बिस्तर में नहीं थीं।

बहनें उसकी तलाश करते हुए छत पर पहुंची तो वहां पर उन्होंने देखा कि रानी किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही है। फोन पर जिस भी व्यक्ति से बात हो रही थी, उससे रानी का झगड़ा हो रहा था।

बहनों के सामने लगाई छलांग

बहनें कुछ समझ पातीं इसके पहले ही रानी ने दूसरी मंजिल स्थित छत से छलांग लगा दी। उसके छलांग लगाने के कुछ देर बाद ही वह युवक भी मौके पर पहुंच गया, जिससे वह बात कर रही थी। युवक और रानी के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शिकायत की भनक लगते ही आरोपी फरार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बुधवार को एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी युवक फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

मंदाकिनी चौराहे पर शराब दुकान का भारी विरोध, जैन समाज और रहवासियों ने घेरा ठेका

​भोपाल। राजधानी के कोलार स्थित मंदाकिनी चौराहे पर शराब...

पिपलानी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गार्ड की मौत

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

भोपाल: किसानों के 42 लाख हड़पने वाले समिति के 3 कर्मचारियों पर केस दर्ज

​भोपाल। ईटखेड़ी इलाके में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला...

मंगलवारा पुलिस की मुस्तैदी: महज 20 घंटे में खोज निकाला 14 वर्षीय लापता बालक

​भोपाल। राजधानी की मंगलवारा थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और...

Topics

पिपलानी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गार्ड की मौत

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

भोपाल: किसानों के 42 लाख हड़पने वाले समिति के 3 कर्मचारियों पर केस दर्ज

​भोपाल। ईटखेड़ी इलाके में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला...

मंगलवारा पुलिस की मुस्तैदी: महज 20 घंटे में खोज निकाला 14 वर्षीय लापता बालक

​भोपाल। राजधानी की मंगलवारा थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और...

शराब पार्टी कर रहे युवकों से चाकू की नोक पर लूट, वीडियो वायरल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित भेल के...

दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म, आरोपी पहले से था शादीशुदा

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती...

मासूम पर चढ़ी कार, मालिक ने खुद ड्राइवर पर दर्ज कराई FIR

​इंदौर। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी (बॉम्बे हॉस्पिटल के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img