Thursday, May 21, 2026
41.5 C
Bhopal

भोपाल में नाबालिग से घर में घुसकर रेप

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। वारदात को पड़ोसी ने 5 अप्रैल की दोपहर को अंजाम दिया। पीड़िता इस समय अकेली थी। देर रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

टीआई सुरेश चंद्र नागर के मुताबिक 17 वर्षीय किशोरी शंकर नगर में रहती है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। जबकि आरोपी अर्जुन भी पड़ोस में रहता है, और उसका पीड़िता के घर पर आना जाता था। बीती 5 अप्रैल को किशोरी जब अपने घर में अकेली थी, तभी आरोपी अर्जुन घर में आ गया।

जान से मारने की धमकी देकर रेप किया

आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दहशत में आई पीड़िता ने कुछ दिन तक बात अपनी मां से छिपाई रखी, लेकिन बुधवार को उसने पूरी बात अपनी मां को बता दी। इतना ही नहीं मां के साथ थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत कर दी।

शिकायत की भनक लगते ही आरोपी फरार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बुधवार को एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी युवक फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, छात्र पर मामला दर्ज

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी...

5 हजार की रिश्वत लेते बेगमगंज रेंजर अरविंद अहिरवार रंगे हाथ गिरफ्तार

​बेगमगंज। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने बुधवार...

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

Topics

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img