Sunday, April 26, 2026
34.7 C
Bhopal

आधा दर्जन डीईओ-डीपीसी को कारण बताओ नोटिस

प्रदेश के छह जिलों के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयकों को स्कूल शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन 12 अधिकारियों को उनके जिलों में अशासकीय विद्यालयों के सत्यापन का काम चार माह बाद भी नहीं करने के चलते नोटिस जारी किए गए हैं। आयुक्त लोक शिक्षण ने इन सभी के विरुद्ध शास्ति (दंड) लगाने की चेतावनी देते हुए 25 अप्रेल तक अशासकीय विद्यालयों के सत्यापन की रिपोर्ट अपलोड करने को कहा है।

जिला परियोजना समन्वयक और प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी नोटिस में कहा गया है कि संचालनालय द्वारा एजुकेशन पोर्टल पर 12 दिसम्बर 2024 और 17 दिसम्बर 2024 को अपलोड किए गए सर्कुलर में संबंधित अफसरों के जिले में सभी अशासकीय विद्यालयों के सत्यापन के निर्देश दिए गए थे जिसे एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर अपलोड किया जाना था। यह काम 28 दिसम्बर 2024 तक पूरा किया जाना था लेकिन सत्यापन की कार्यवाही तय अवधि तक पूरी नहीं की जा सकी। इसके बाद संचालनालय द्वारा 3 अप्रेल 2025 को एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर जारी निर्देश में सात अप्रेल 2025 तक अशासकीय विद्यालयों के सत्यापन का काम फिर पूरा करने के निर्देश जारी किए गए। इसके बाद भी आपके जिलों में कार्य शून्य स्थिति में है

ऐसे में शासन द्वारा निर्देश पर अमल न किए जाने के इन जिलों के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक के कार्यों को मध्यप्रदेश सेवा आचरण नियम के खिलाफ अनुशासनहीनता, लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश और पदीय दायित्वों के विरुद्ध माना है। इन अधिकारियों पर दंड लगाने का नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि 25 अप्रेल तक यह काम पूरा करें अन्यथा शासन द्वारा अनुशासनहीनता की एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

इन जिलों के अधिकारियों को मिला नोटिस

  • एसके सक्सेना, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मुरैना
  • हरीश तिवारी, जिला परियोजना समन्वयक, मुरैना
  • चंद्र शेखर सिसोदिया, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, गुना
  • ऋषि गर्ग, जिला परियोजना समन्वयक, गुना
  • एनके अहिरवार, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल
  • ओमप्रकाश शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक, भोपाल
  • संजय सिंह तोमर, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सीहोर
  • आरआर उइके, जिला परियोजना समन्वयक, सीहोर
  • आरएस बामनिया, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, झाबुआ
  • आरएस सिंगार, जिला परियोजना समन्वयक, झाबुआ
  • आरसी खंगार, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, आगर मालवा
  • एमके जाटव, जिला परियोजना समन्वयक, आगर मालवा

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img