भोपाल:
धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर निशातपुरा थाना पुलिस ने आम नागरिकों के चेहरों पर खुशियां बिखेर दी हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर खो चुके 70 लोगों के महंगे मोबाइल फोन ढूंढकर उन्हें सकुशल वापस लौटाए।
त्योहार के इस पावन दिन अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान निशातपुरा अनुभाग के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) श्री शशांक जैन और थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने अपने हाथों से नागरिकों को उनके मोबाइल सौंपे। इस मौके पर अन्य पुलिस अधिकारी और थाना स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस की इस सराहनीय पहल से आम जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है।










