Friday, November 6, 2026
30.4 C
Bhopal

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम

दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय छात्र की पुरानी रंजिश के कारण चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना बुधवार शाम कुंडम थाना क्षेत्र के तुर्का रोड की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

​मड़ई मेले का विवाद बना वजह

पुलिस के मुताबिक, ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के हल्का बोदा गांव निवासी आकाश उर्फ अक्कू लखन कुंजाम (19) जबलपुर में रहकर पढ़ाई करता था। दीपावली पर घर आया आकाश बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ कुंडेश्वर मंदिर गया था। वापसी में सभी तुर्का रोड स्थित एक खाली प्लॉट में बैठे थे।

​इसी दौरान मुख्य आरोपी प्रीतम मार्को अपने 5-6 साथियों के साथ वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले गांव के मड़ई मेले में प्रीतम और आकाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी पुरानी खुन्नस के चलते प्रीतम ने आकाश पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले के डर से आकाश के दोस्त वहां से भाग निकले।

​अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही कुंडम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आकाश को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रीतम और उसके दो साथियों को दबोच लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से मृतक के गांव और इलाके में शोक व आक्रोश का माहौल है।

Hot this week

120 रुपए के पार्सल के पैसे मांगे तो डिलीवरी बॉय को पीटा, जेब से दो हजार रुपए भी गायब

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलागंज इलाके...

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img