Thursday, November 5, 2026
28.2 C
Bhopal

सीतामऊ फाटक के पास सोयाबीन चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 16 क्विंटल माल और बोलेरो जब्त

मंदसौर: नई आबादी थाना पुलिस ने सीतामऊ फाटक ब्रिज के नीचे से 16 क्विंटल से ज्यादा सोयाबीन चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सोयाबीन और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप जब्त की है, जिसकी कुल कीमत करीब 8.15 लाख रुपए है।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज़ पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को सोयाबीन चोरी की शिकायत मिलने के बाद टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी श्रवण मोगिया को अफजलपुर थाना क्षेत्र से दबोच लिया गया।

फरार साथियों की तलाश जारी पूछताछ में आरोपी श्रवण ने अपने दो अन्य साथियों—हंसराज और राकेश (निवासी रंगाराखेड़ी, जिला धार)—के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 13 मामले पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी श्रवण शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ साल 2021 से अब तक विभिन्न थानों में चोरी और हत्या के प्रयास जैसे 13 गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें अफजलपुर थाने के 11, दलौदा का एक और नई आबादी थाने का एक केस शामिल है। आरोपी ने पूछताछ में रतलाम के असावती क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर भी चोरी की वारदातें करना कबूल किया है।

अब अफजलपुर पुलिस अन्य वारदातों के खुलासे के लिए आरोपी से पूछताछ करेगी।

Hot this week

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...

Topics

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...

जमीन के अंदर गाड़े थे शराब से भरे ड्रम, आबकारी टीम ने की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के रतुआ पठार गांव में आबकारी विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img