भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिए गए हैं। डॉ. खरे अब पार्टी के संगठनात्मक कामकाज और कार्यालय की व्यवस्थाओं को संभालेंगे।
इससे पहले हेमंत खंडेलवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान पिछले साल अक्टूबर में अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की थी, जिसमें डॉ. निशांत खरे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल में यह जिम्मेदारी भगवानदास सबनानी के पास थी, जिसे अब बदलकर डॉ. खरे को सौंप दिया गया है।



