Friday, April 17, 2026
34 C
Bhopal

पुरानी रंजिश में डॉक्टर से लूटा था 17 लाख का कड़ा, महिला मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की पुलिस ने 17 लाख रुपये के सोने के कड़े की सनसनीखेज लूट का खुलासा करते हुए एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी वारदात की मास्टरमाइंड पीड़ित डॉक्टर की परिचित महिला ही निकली, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट का ताना-बाना बुना था। मामले में गिरफ्तार आरोपियों में अदनान खान पर पहले से ही 17 गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि अरशान और मुदस्सिर पर भी चोरी और मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मुख्य आरोपी आलिया खान पर भी पूर्व में एक मामला दर्ज पाया गया है। बुधवार को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपियों का पूर्व में भी अच्छा खासा आपराधिक रिकार्ड रहा है। पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंची। मामले में अयान नामक एक आरोपी अभी फरार है, जिसे पुलिस द्वारा जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

यह है पूरा मामला
बीते 10 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के टीबी विभाग में पदस्थ डॉक्टर मनोज वर्मा जब बोट क्लब से साइक्लिंग कर घर लौट रहे थे, तब किलोल पार्क के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें टक्कर मारकर गिरा दिया था। बदमाशों ने डॉक्टर की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और उनके हाथ से करीब 11 तोला वजनी सोने का कड़ा (कीमत 17 लाख), घड़ी और नकदी छीनकर फरार हो गए थे।

विवाद बना लूट की वजह
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी आलिया खान खुद को मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो में जॉइंट सेक्रेटरी बताती थी। वह पिछले 2 साल से डॉक्टर मनोज वर्मा को जानती थी और दोनों बोट क्लब में योग के दौरान मिलते थे। कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। आलिया ने डॉक्टर को सबक सिखाने और उनके हाथ का कीमती कड़ा लूटने के लिए अदनान के साथ मिलकर योजना बनाई।
आलिया ने ही बदमाशों को डॉक्टर के आने-जाने का समय और रास्ता बताया था। वारदात के लिए उसने बदमाशों को कुछ पैसे भी एडवांस दिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 लाख रुपये का सोने का कड़ा, वारदात में इस्तेमाल टोयोटा ग्लेंज़ा कार, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

Hot this week

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिलसिलेवार वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की शाहजहाँनाबाद पुलिस ने ईदगाह हिल्स क्षेत्र...

भोपाल: शनिवार को 50 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 50 इलाकों में शनिवार को...

प्यार में नाकाम महिला इंजीनियर ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में एक 25 वर्षीय...

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का ऐक्शन; सीएम हाउस घेराव से पहले खदेड़ा, कई घायल

​भोपाल | मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों द्वारा...

Topics

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिलसिलेवार वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की शाहजहाँनाबाद पुलिस ने ईदगाह हिल्स क्षेत्र...

भोपाल: शनिवार को 50 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 50 इलाकों में शनिवार को...

महिलाओं को घायल कर लूटने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, एक फरार

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में महिलाओं के...

12वीं में फेल होने पर छात्रा ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर इलाके में एक दिल...

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 1.40 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर। शहर में घर बैठे नौकरी (वर्क फ्रॉम होम)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img