Friday, June 19, 2026
30.2 C
Bhopal

रायपुर सहकारी समिति गबन कांड का पर्दाफाश: 4 गिरफ्तार, जमीन में दबी मिली 33 लाख की नकदी

भोपाल । राजधानी की देहात ईटखेड़ी पुलिस ने रायपुर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में हुए लाखों रुपये के गबन का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹33,46,430 बरामद किए हैं। आरोपियों ने गबन की गई इस भारी-भरकम राशि को एक दुकान के अंदर जमीन में गाड़ कर छिपाया था।
​चोरी का रचा था झूठा नाटक
​घटनाक्रम के अनुसार, 26 और 27 मार्च को समिति के कर्मचारियों ने किसानों से ऋण वसूली के रूप में ₹41,94,000 एकत्रित किए थे। इस राशि को बैंक में जमा करने के बजाय आरोपियों ने आपस में बांट लिया और मामले को चोरी का रूप देने की कोशिश की। समिति के प्रशासक रामचरण सिलावट की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

​ऐसे दबोचे गए आरोपी
​एसपी भोपाल (देहात) रामशरण प्रजापति के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद संदेह के आधार पर नरेश नागर को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में नरेश ने अपने साथियों शिवदयाल, अमन और अजय नागर के साथ मिलकर गबन की बात स्वीकार की। ​आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम हर्राखेड़ा स्थित एक दुकान की खुदाई की गई, जहाँ जमीन के नीचे लोहे की पेटी में दबाकर रखी गई नकदी बरामद हुई।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img