Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का ऐक्शन; सीएम हाउस घेराव से पहले खदेड़ा, कई घायल

भोपाल | मध्यप्रदेश शिक्षक भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों द्वारा शुक्रवार को राजधानी में किया गया प्रदर्शन हंगामेदार रहा। अपनी मांगों को लेकर सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे वर्ग-2 और वर्ग-3 के अभ्यर्थियों को पुलिस ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें एक अभ्यर्थी की उंगली फ्रैक्चर होने की खबर है।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन और बदसलूकी के आरोप

​अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने अचानक बल प्रयोग शुरू कर दिया। ग्वालियर से आए सूरत सिंह और शिवपुरी के नितिन ने बताया कि पुलिस ने न केवल धक्का-मुक्की की, बल्कि गाली-गलौज और बदसलूकी भी की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए खजूरी थाने भेज दिया।

क्यों आक्रोशित हैं अभ्यर्थी?

​अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश में शिक्षकों के 1.15 लाख पद खाली हैं, इसके बावजूद सरकार बहुत कम पदों पर भर्ती निकाल रही है। उनकी प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

  • वर्ग-2: प्रत्येक विषय में कम से कम 3,000 या कुल 10,000 पद बढ़ाए जाएं।
  • वर्ग-3: भर्ती 2025 में पदों की संख्या बढ़ाकर 25,000 की जाए।
  • विशेष शिक्षक: 3,200 पदों के लिए अलग से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो।
  • काउंसलिंग: दोनों भर्तियों के लिए जल्द से जल्द दूसरी काउंसलिंग आयोजित की जाए।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img