Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

कुत्ते को घुमाने निकली महिला की चेन उड़ाई

इंदौर में कुत्ते को घुमाने निकली महिला की चेन बदमाश लूटकर भाग गए। वारदात की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 42 वर्षीय मीनू जोशी निवासी गंगादेवी नगर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना शुक्रवार की है, जिसके फुटेज शनिवार को सामने आए।

दो तोले की चेन और ओम लिखा पैंडल

महिला ने बताया कि उनके गले में दो तोला वजनी सोने की चेन थी। चेन के साथ में ओम लिखा पैंडल भी था। जिसे बदमाश ने लूट लिया और भाग निकले। इधर, घटना के बाद पुलिस ने जांच की तो घटना स्थल से उन्हें एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है।

महिला की मुड़ते ही घटना को दिया अंजाम

घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जब महिला अपने कुत्ते को घुमा रही थी। तभी वहां एक बदमाश आया और महिला से थोड़ी दूर जाकर खड़ा हो गया। कुछ देर तक वह महिला का इंतजार किया और अचानक वह महिला के पास आने लगा। जैसे ही महिला मुड़ी बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और वहां से भाग निकला। महिला चिल्लाई भी, लेकिन बदमाश वहां से दूर जा चुका था।

बाइक पर इंतजार कर रहा था साथी

महिला ने पुलिस को बताया कि चेन लेकर बदमाश वहां से भागा, थोड़ी ही दूरी पर उसका एक साथी बाइक पर उसका इंतजार कर रहा था। जैसे ही उसका साथी वहां पहुंचा। वह बाइक पर बैठकर वहां से भाग निकले। बताया जा रहा है कि उसका साथी रोड के डिवाइडर के दूसरी तरफ खड़ा था।

फुटेज के आधार पर कर रहे तलाश

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अन्य जगह से सीसीटीवी फुटेज भी निकाल रही है। बाइक की भी तलाश जारी है।

एसीपी आदित्य पटले ने बताया सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। मामले में इन्वेस्टिगेशन जारी है।

तस्वीरों में देखिए चेन लूट की घटना

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img