भोपाल के हबीबगंज इलाके में रहने वाले युवक ने शुक्रवार की रात को घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन फंदे से उतारकर उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया तो शव घर ले आए।
हालांकि सूचना मिलने के बाद घर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शनिवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। एएसआई सुधाकर शर्मा ने बताया कि पीसी नगर मल्टी निवासी कपिल बिलवे पुत्र रणघोर बिलवे (28) मजदूरी करता था।
शुक्रवार की रात उसने अपने फ्लेट में पंखे से चादर का फंदा बांधकर फांसी लगा ली। घटना का पता चलने पर परिजनों उसे उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।




