Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े हमला

इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर में एक मरीज के अटेंडर पर शनिवार को दिनदहाड़े हमला हो गया। अस्पताल में बदमाश चाकू लेकर घुसे और हमलाकर भाग निकले। बदमाशों ने कार के कांच भी फोड़ दिए। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को कुछ समझ नहीं आया।

अस्पताल परिसर में घटना के वक्त पांच से छह गार्ड मौजूद थे, लेकिन वह भी कुछ नहीं कर पाए। घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है।

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बदमाशों ने कार में भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे कार के कांच भी अस्पताल परिसर में फैल गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना को किसने अंजाम दिया ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

अस्पताल परिसर में खड़ी कार जिसमें तोड़फोड़ की गई।

Hot this week

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img