Friday, April 3, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

भोपाल की अरेरा कॉलोनी ई-6 में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध टूटने के बाद वह तनाव में था। हबीबगंज थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान बिट्टू साहू (19), पिता संजय साहू, निवासी अरेरा कॉलोनी ई-6 के रूप में हुई है। बिट्टू ऑनलाइन कॉल सर्विस का काम करता था। पुलिस के अनुसार, बिट्टू पिछले चार सालों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था।

करीब 15 दिन पहले युवती उसे छोड़कर अपने परिवार के पास लौट गई थी। इसके बाद से बिट्टू मानसिक तनाव में रहने लगा था। शनिवार देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चाचा बोले-प्यार में धोखा मिलने से डिप्रेशन में आया था

मृतक के चाचा सुभाष साहू ने बताया कि युक्ति नाम की युवती पिछले चार सालों से बिट्टू के साथ रिश्ते में थी। बिट्टू उससे शादी करना चाहता था। इसी रिश्ते के चलते बिट्टू ने परिवार से अलग होकर किराए का कमरा ले लिया था, जहां लंबे समय तक उसकी प्रेमिका भी उसके साथ रही।

अचानक युवती अपने परिवार के पास लौट गई और बाद में बिट्टू से संपर्क भी बंद कर दिया। इससे वह काफी तनाव में आ गया था। बिट्टू ने कई बार अपने मानसिक तनाव के बारे में चाचा को बताया था।

Hot this week

टीटी नगर पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचा, सवा किलो से अधिक गांजा बरामद

​ ​भोपाल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजधानी की...

भोपाल देहात पुलिस का एक्शन: फार्म हाउस और कॉलोनियों में चला सघन चेकिंग अभियान

​भोपाल। नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम...

मंदाकिनी चौराहे पर शराब दुकान का भारी विरोध, जैन समाज और रहवासियों ने घेरा ठेका

​भोपाल। राजधानी के कोलार स्थित मंदाकिनी चौराहे पर शराब...

पिपलानी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गार्ड की मौत

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Topics

टीटी नगर पुलिस ने गांजा तस्करों को दबोचा, सवा किलो से अधिक गांजा बरामद

​ ​भोपाल। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजधानी की...

पिपलानी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गार्ड की मौत

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

भोपाल: किसानों के 42 लाख हड़पने वाले समिति के 3 कर्मचारियों पर केस दर्ज

​भोपाल। ईटखेड़ी इलाके में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला...

मंगलवारा पुलिस की मुस्तैदी: महज 20 घंटे में खोज निकाला 14 वर्षीय लापता बालक

​भोपाल। राजधानी की मंगलवारा थाना पुलिस ने संवेदनशीलता और...

शराब पार्टी कर रहे युवकों से चाकू की नोक पर लूट, वीडियो वायरल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित भेल के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img