Saturday, June 27, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने फांसी के फंदे पर झूला युवक

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह ड्राइवरी करता था। उसने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा कि भुला देना मुझे, है अलविदा तुझे, तुझे जीना है मेरे बिना। घटना रविवार रात की है। सोमवार दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अक्षय लोधी (24) पुत्र देवकी नंदन लोधी मूल रूप से विदिशा का रहने वाला था। बीते तीन सालों से भोपाल के रासला खेड़ी में किराए से रहता था। वह इंडस्ट्रीयल एरिया में एक फैक्ट्री संचालक की गाड़ी चलाता था। भाई ने बताया कि अक्षय पांच भाईयों में सबसे छोटा था। उसने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। परिवार उसकी शादी के लिए लड़की तलाश रहा था। उसने कभी किसी प्रेम प्रसंग के संबंध में भी नहीं बताया।

नहीं मिला सुसाइड नोट

मामले की जांच कर रहे एसआई महेश सरयाम ने बताया कि पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने आखिरी बार वॉट्सऐप पर स्टेटस देखा, जिसमें उसने लिखा कि भुला देना मुझे, है अलविदा तुझे। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img