Tuesday, February 17, 2026
27.3 C
Bhopal

छोला मंदिर इलाके में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। वह एक घर में किराए से ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। जबकि शव इसी घर की तीसरी मंजिल स्थित खाली कमरे में मिला है। बॉडी जमीन पर थी और गले में फांसी का फंदा कसा था।

पुलिस का अनुमान है कि फंदा टूटने के बाद बॉडी नीचे गिरी है। शुरुआती जांच में पुलिस मामले को सुसाइड केस मानकर चल रही है। पुलिस के मुताबिक राकेश शाक्य (28) पुत्र प्रकाश शाक्य शिव शक्ति नगर छोला मंदिर थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में परिवार के साथ रहता था।

वह आठ महीने पहले ही पत्नी और दोनों बच्चों के साथ भोपाल में शिफ्ट हुआ है। राकेश मूलरूप से विदिशा जिले का रहने वाला था, काम की तलाश में भोपाल आया था। यहां वे मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी को खाना बनाने का बोलकर छत पर गए

गुरुवार की रात करीब आठ बजे राकेश पत्नी को खाना बनाने का बोलकर छत पर चले गए थे। खाना बनाने के बाद पत्नी ने उन्हें आवाज देकर नीचे बुलाना चाहा तो कोई जवाब नहीं मिला। तब पत्नी छत पर पहुंची और पति के शव को जमीन पर देखा। गले में पत्नी की ही साड़ी का फंदा कसा हुआ था।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी ने भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

​भोपाल | राजधानी के गौतम नगर इलाके में सोमवार...

निशातपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 12 घंटे में सुलझाई 4.5 लाख की चोरी, शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल | राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने तत्परता दिखाते...

Topics

भोपाल के 30 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img