Friday, April 10, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने खेत में पेड़ से लगाई फांसी

भोपाल के ईटखेड़ी इलाके में पेड़ से फंदा बनाकर युवक ने सुसाइड कर लिया। मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी एक महिला मित्र लापता हो गई थी। इसके संबंध में पुलिस ने उससे कॉल पर पूछताछ की थी। पुलिस के डर के कारण युवक ने सुसाइड किया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

घटना गुरुवार की देर रात की है। शुक्रवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

सतीष दांगी (22) पुत्र राधेश्याम दांगी निवासी रायपुर गांव ईटखेड़ी का रहने वाला था। वह गांव में ही पिता के साथ खेती किसानी का काम करता था। उसके भाई सुरेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को गुनगा इलाके में रहने वाली भाई की महिला मित्र लापता हो गई। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए सतीष को कॉल किया। इससे वह घबरा गया, उसे लगा कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी कर लेगी।

इस बात का जिक्र उसने हमसे किया था। इसके बाद बिन बताए लापता हो गया। रात के समय उसकी तलाश की, तब शव को उसी के खेत में फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। शव को फंदे से उतारने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेने के बाद बॉडी पीएम के लिए भेज दी गई।

जांच में भी प्रेम प्रसंग की बात सामने आई

मामले की जांच कर रहे प्रधान आरक्षक सिद्दीक अहमद ने बताया कि गुनगा इलाके में रहने वाली युवती से सतीष का प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। युवती गुनगा इलाके में रहती है, जो गुरुवार को लापता हो गई। पूछताछ के संबंध में पुलिस और लड़की के परिजनों ने उसे कॉल किया। इसके कुछ समय बाद युवक ने सुसाइड कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी...

भोपाल के 45 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 45 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

शादी के लिए लड़की देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

​ ​भोपाल | राजधानी के कटारा हिल्स क्षेत्र अंतर्गत रापड़िया...

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े...

भोपाल: बीटेक छात्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img