Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर रेप

​ग्वालियर। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने एक विवाहित महिला की शिकायत पर मुरैना निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

​शादी का झांसा देकर होटल में बनाया संबंध

पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय पीड़िता की पहचान करीब एक साल पहले फेसबुक पर विक्की जाटव (निवासी उत्तमपुर, मुरैना) से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत फोन तक पहुंची। आरोप है कि 7 जुलाई 2025 को विक्की ग्वालियर आया और महिला को मिलने के बहाने एक होटल ले गया। वहां उसने शादी का वादा कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया, तो उसने जल्द विवाह करने का भरोसा दिलाकर उसे चुप करा दिया।

​धमकी दी तो पहुंची पुलिस के पास

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा। हाल ही में जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

​आरोपी सलाखों के पीछे

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रवींद्र जाटव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुरैना से आरोपी विक्की जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img