Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

ऐशबाग फायरिंग: दहशत फैलाने वाला बदमाश दिलावर गिरफ्तार, निकली नकली पिस्टल

​भोपाल। ऐशबाग के बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र में दिनदहाड़े हवाई फायर कर सनसनी फैलाने वाले बदमाश दिलावर खान को मंगलवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है—जिस पिस्टल से आरोपी ने महिला को डराने के लिए फायर किया था, वह असल में नकली (लाइटर पिस्टल) निकली। यह पिस्टल केवल आग और धुआं निकालती है, जिसका इस्तेमाल आरोपी लोगों को डराने-धमकाने के लिए करता था।

​विवाद के बाद निकाली थी पिस्टल

घटना बुधवार दोपहर की है, जब बरखेड़ी निवासी एक महिला गमी में शामिल होने जा रही थी। यू-टर्न लेते समय आरोपी की बाइक महिला की एक्टिवा से टकराते-टकराते बची। इसी बात पर दिलावर महिला से उलझ गया और कमर से पिस्टल निकाल ली। बहादुर महिला डरी नहीं और आरोपी से भिड़ गई। खुद को घिरता देख दिलावर हवाई फायर कर फरार हो गया था।

​2025 से फरार था आरोपी

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर गुरुवार सुबह उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, दिलावर खान मंगलवारा थाने के एक पुराने आपराधिक मामले में साल 2025 से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से वह नकली पिस्टल भी जब्त कर ली है। फिलहाल पुलिस उससे अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img