Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

युवक ने एक शादीशुदा महिला के ससुराल में पहुंचकर हंगामा कर दिया

ग्वालियर में सोमवार को एक युवक ने एक शादीशुदा महिला के ससुराल में पहुंचकर हंगामा कर दिया। जब लोगों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया तो उसने कट्‌टे से एक के बाद एक 2 गोलियां चला दीं। फायरिंग करने के बाद आरोपी धमकी दे गया कि अगर बात बढ़ाओगे तो फिर सबका जीना दुश्वार कर दूंगा।

घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम घेंघोली की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

घर से गायब हो गई थी महिला घाटीगांव टीआई जीवनलाल माहौर ने बताया कि एक शादीशुदा महिला कुछ समय पहले घर से गायब हो गई थी। उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस ने महिला को बरामद किया था। उसे ससुराल जाने के लिए कहा गया तो वह तैयार नहीं हुई। पुलिस ने महिला को ग्वालियर स्थित वन स्टॉप सेंटर पहुंचा दिया था। यहां महिला की काउंसिलिंग कराई गई।

वन स्टॉप सेंटर में काउंसिलिंग के बाद वह ससुराल जाकर रहने को तैयार हो गई थी। लेकिन, यह बात उसके प्रेमी दिनेश गुर्जर को पसंद नहीं आई।

आरोपी ने सोमवार को अपने भाई नरेश और रामनिवास के साथ महिला के ससुराल पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। जब गांव वाले एकत्रित हो गए तो दिनेश गुर्जर ने कट्टा निकालकर फायर कर दिए।

गोली चलाने के बाद आरोपी भाग निकले थाना प्रभारी ने कहा कि गोली चलने से महिला का ससुराल पक्ष व गांव वाले दहशत में आ गए। सभी आरोपी गोली चलाने के बाद मौके से भाग निकले।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। साथ ही दिनेश, नरेश व रामनिवास पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, उनकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

Topics

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img