Sunday, March 1, 2026
25.7 C
Bhopal

बहन की शादी में गया युवक स्विमिंग पूल में डूबा

गुनगा के हर्राखेड़ा में बने विकेशन विला फॉर्म हाउस में गुरुवार को शादी का आयोजन था। इसमें शामिल होने एक युवक गया था। रात के समय युवक साथियों के साथ फॉर्म हाउस में बने स्विमिंग पूल में नहाने उतर गया। यहां स्लाइड से पूल के गहरे पानी में डूबने के बाद बेसुध हो गया

साथियों ने उसे पानी से निकालने के बाद अस्पताल पहुंचाया। जहां शुक्रवार तड़के सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के डूबने का पूरा वीडियो भी सामने आया है। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक अयान (20) पुत्र तुफैल अहमद कच्ची मस्जिद के पास कबीटपुरा भोपाल में रहता था। उसकी दोस्त की बहन की शादी का आयोजन हर्राखेड़ा के विकेशन विला में रखा गया था। दिन भर उसने दोस्तों के साथ यहां शादी की तैयारियों को लेकर काम कराया। शादी समारोह शुरू होने से पहले नहाने के लिए दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में उतर गया। इसी बीच नहाते हुए स्लाइड से गहरे पानी में चला गया। इसके बाद कुछ देर बाहर ही नहीं आया।

पूल में मौजूद थे दस से अधिक लोग

जब आयान पानी में डूबा पूल में दस से अधिक लोग मौजूद थे। अचानक एक युवक ने ध्यान दिया कि अयान पानी में जाने के बाद बाहर नहीं आया तब उसे डूबता देख पानी से बाहर निकाला। लोगों ने पेट दबाकर उसे बचाने का प्रयास किया। तब अयान होश में भी आया, अस्पताल ले जाने के बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

6 महीने पहले ही शुरू किया था काम

युवक परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी। पिता एक कारखाने में मजदूरी करते हैं। 6 महीने पहले ही अयान ने ई रिक्शा खरीदा था। जिससे वह अच्छी कमाई कर परिवार में आर्थिक मदद करने लगा था।

जीजा बोले पानी में गए तो बाहर ही नहीं आए

मृतक के जीजा शाहजेब ने बताया कि स्लाइड से तेजी से पानी में जाने के बाद अयान बाहर नहीं आया। करीब 30 सेकेंड तक तो किसी को कुछ समझ नहीं आया। इसके बाद उसे बचाने की कवायदें शुरू कीं। पानी से निकलने के बाद वह चंद मिनट तक होश में था, लेकिन कुछ बोल नहीं पा रहा था।

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

Topics

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...

नौकरी जाने से अवसाद में था AIIMS का पूर्व कर्मचारी, पत्नी की साड़ी से लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज इलाके में एक हृदयविदारक घटना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img