Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल में शराब पिलाने से इनकार पर युवक को पीटा

भोपाल के शाहपुरा इलाके में तीन बदमाशों ने युवक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने साथ शराब नहीं पीने के चलते युवक के सिर पर बीयर की बोतल मार दी। आरोपियों ने युवक को धमकाते हुए जमकर मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। युवक के सिर, हाथ और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शराब के लिए बनाया दबाव, फिर हमला पीड़ित मनीष यादव (24) शाहपुर इलाके का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि 15 मार्च की शाम 4:30 बजे वह अपने काम से लौट रहा था। रास्ते में आकाश सिंह उर्फ भूरा, धीरेंद्र पटेल, रक्का और सूरज लाला ने उसे रोक लिया। सभी को वह पहले से जानता था। आरोपियों ने मनीष से शराब पिलाने के लिए कहा। जब उसने मना किया, तो चारों आग-बबूला हो गए। देखते ही देखते आकाश ने पास रखी बीयर की बोतल उठाई और मनीष के सिर पर दे मारी। बोतल टूटने से उसके सिर से खून बहने लगा, लेकिन हमलावरों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने उसके हाथ और पेट पर भी वार किए।

जान बचाकर भागा, पुलिस से की शिकायत हमले के बाद किसी तरह मनीष वहां से भागा और सीधे पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया और मनीष को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके सिर और हाथ पर गहरे जख्म आए हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img