Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

भोपाल में 4 दुकानों में भीषण आग

भोपाल के गौतम नगर की 4 दुकानों में बुधवार तड़के 3.45 बजे भीषण आग लग गई। इन्हीं दुकानों के ऊपर फ्लेट भी हैं, जहां एक ही परिवार के 5 लोग फंस गए। इनमें से 2 युवतियों को रेस्क्यू कर बचाया जा सका। करीब साढ़े 3 घंटे में आग पूरी तरह से काबू आ सकी, लेकिन तब तक दुकानों का सामान जलकर राख हो गया था।

फतेहगढ़ फायर स्टेशन के फायर फाइटर शाहनावाज अहमद ने बताया कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर किराना, जनरल स्टोर्स, रेस्टोरेंट और जिम है। इनमें से एक में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इसके बाद आग फैलती गई। बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर एक परिवार भी रहता था, जो आग की चपेट में आ गया। 5 में से 3 सदस्य को तो आसानी से उतार लिया गया, लेकिन 2 युवतियां आग में फंस गई थीं।

दमकलकर्मियों ने दुकानों की शटर तोड़कर आग बुझाई।

दमकलकर्मियों ने दुकानों की शटर तोड़कर आग बुझाई।

दुकानदार बोले- पड़ोसियों ने मिलकर बुझाने के प्रयास किए

दुकानदार प्रफुल्ल गोयल ने बताया कि जनरल स्टोर्स और मेचिंग सेंटर की दुकान है। जहां पौने 4 बजे आग लगी थी। पूरा सामान जल गया। आसपास के लोगों ने मोबाइल पर कॉल करके सूचना दी। हम शहंशाह गार्डन में रहते हैं। फायर ब्रिगेड लेट आई। इससे पहले पड़ोसियों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।

बालकनी में फंस गए परिवार के लोग

रहवासी समर्थ गुप्ता ने बताया कि रात में पटाखे फूटने जैसे आवाज आई। बालकनी से झांककर देखा तो नीचे आग लगी थी, तभी फैमिली के लोग नीचे उतरने लगे। दुकानों में आग की लपटें काफी ऊपर उठ रही थीं। जिसे काबू पाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इससे हम सब लोग एक लेवल तक आग को कंट्रोल करने लगे। मेरे परिवार के कुछ लोग ऊपर फंस गए थे। हम लोग छत पर पहुंचे और छत के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर गए। इसके बाद सभी को बाहर निकाला गया। लोग बालकनी में फंस गए थे, क्योंकि अंदर काफी धुआं था। परिजन को बाहर नहीं निकाल सकते थे।

आग की वजह से इन महिला और युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

आग की वजह से इन महिला और युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शटर तोड़कर बुझाई गई आग

फायर फाइटर शाहनवाज ने बताया कि कपड़े और जनरल स्टोर्स के सामान की वजह से आग भीषण हो गई थी। शटर लगी हुई थी और अंदर से आग की लपटें तेजी से बाहर निकल रही थीं, इसलिए शटर को तोड़ना पड़ी। इसके बाद आग पर काबू पाया जाने लगा। साढ़े 3 घंटे में आग पूरी तरह से काबू में आ सकी। निगमकर्मी फहीम खान, नवाब खां, फारूख खान, नितिन बघेल, मोहम्मद अकील समेत टीम ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में फतेहगढ़, गोविंदपुरा और माता मंदिर की 6 दमकलें लगीं। यदि समय रहते आग काबू में नहीं आती तो वह फैल जाती। आसपास मकान और दुकानें हैं।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img