Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

एमएलबी कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, कलेक्टर ने दिया जांच का आश्वासन

​भोपाल: पॉलिटेक्निक चौराहे पर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि कॉलेज के पास शराब दुकान होने से छात्राओं की सुरक्षा खतरे में है और शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है।

​सात दिन में निर्णय का वादा

मौके पर पहुंचे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने छात्रों को आश्वस्त किया कि मामले की नियमानुसार जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है और मामला हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जिला स्तरीय समिति के समक्ष है। कलेक्टर ने जांच पूरी कर सात दिन के भीतर निर्णय लेने का वादा किया है।

​अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल

प्रदर्शनकारियों ने सिर्फ शराब दुकान ही नहीं, बल्कि इलाके में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने और सुरक्षित आवागमन हेतु ओवरब्रिज बनाने की भी मांग की है। एबीवीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सात दिन के भीतर दुकान नहीं हटाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img